Health Science Update : रात को देर से सोने के नुकसान || ज्यादा सोने से हो सकते है यह नुकसान || - Harmful Effects Of Over sleeping- In Hindi
Health Science Update : रात को देर से सोने के नुकसान ||ज्यादा सोने से हो सकते है यह नुकसान || - Harmful Effects Of Over sleeping- In Hindi
क्या आप जानते है की जरूरत से ज्यादा सोने से जा सकती है जान, स्टडी का दावा
अगर आप भी जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपकी ये आदत आपकी सेहत और जीवन को खतरे में डाल सकती है |
कहा जाता है कि कम सोेना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन अधिक सोना उससे भी ज्यादा नुकसानदायक है। ज्यादा नींद लेना आपके जान के लिए खतरा बन सकती है। एक शोध में पता चला है कि ज्यादा नींद लेते हैं तो हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट स्ट्रोक एक जानलेवा बीमारी है।
![]() |
| Health-Science |
दोस्तों जैसा की हम जानते है कि नींद कम लेने से बहुत सारे नुकसान हो सकता है , जैसे :- काम पर नींद आना , किसी काम में मन ना लगना , हर वक्त Irritate रहना , सब पर गुस्सा करना, Anxiety होना , अपने आप में थकान महसूस करना, इत्यादि।
लेकिन, क्या हो अगर मैं कहु की जरूरत से ज्यादा लेते रहना या नींद लेना , भी आप सब के लिए ख़तरनाक हो सकता है।
तो दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में इसी मुद्दे पर बात करेंगे, और जानेंगे की "" रात को देर से सोने के नुकसान क्या - क्या है और ज्यादा सोने से हो सकते है यह नुकसान "" तो मेरे दोस्तों आप सब बस इसे आगे पढ़े और ज्ञान की गंगा से एक और रहस्य से पर्दा हटाए।
तो बिना देर किये चलिए शुरू करते है 😊😊😊
So Let's Get Started...
शोध के मुताबिक पता चला है कि अगर आप नौ घंटे से ज्यादा सोते हैं तो आपको हार्ट स्ट्रोक का जोखिम 23 फीसदी बढ़ जाता है। स्टडी का कहना है कि अगर सात घंटे से कम सोने वालों की तुलना में नौ घंटे से ज्यादा सोने वालों को हार्ट स्ट्रोक का खतरा 23 प्रतिशत ज्यादा रहता है।
क्या आप जानते है 85 फीसदी लोगों को हार्ट स्ट्रोक का डर ।
शोध का कहता है कि दिन के वक्त लंबी झपकी लेने वाले लोगों को 85 फीसदी लोगों को हार्ट स्ट्रोक की आशंका रहती है। इसके अलावा जो लोग दिन में देर तक सोते हैं ऐसे लोगों में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप हार्ट स्ट्रोक के जोखिम को कम करना चाहते हैं दिन में ज्यादा देर न सोएं और रात में नौ घंटे से अधिक नींद कतई न लें।इस स्टडी में चीन के 31 हजार 750 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी औसत आयु 62 वर्ष थी।
ज्यादा सोने के नुकसान 6 साल बाद आया है ।
जब रिसर्च (Research) शुरू की गई थी उस वक्त स्टडी में शामिल लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों या हार्ट स्ट्रोक की कोई पुरानी समस्या नहीं थी। शोधकर्ताओं ने 6 साल तक स्टडी में शामिल लोगों पर नजर रखी और उनकी जांच की। इस दौरान अधिक सोने वाले लोगों में हार्ट स्ट्रोक के कुल 1 हजार 557 मामले सामने आए। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि जो लोग रात में 9 घंटे या उससे अधिक समय तक सोते थे, उनमें रात में 7 घंटे या उससे कम सोने वाले लोगों की तुलना में हार्ट स्ट्रोक की आशंका 23 प्रतिशत अधिक थी।
दोस्तों अब जानते है देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने के नुकसान ___ ब्रिटेन के Researchers ने कई शोध करने के बाद कुछ बात कही उनके बारे में जो रात को देर तक जागते है।
रात देर से सोने के नुकसान ???
अगर आप लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो अच्छा होगा अगर आप रात में जल्दी बिस्तर में घुस जाएं और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते रहते हैं, उनमें जल्दी सोने और जल्दी जागने वालों की तुलना में मरने की आशंका 10 प्रतिशत अधिक होती है। जो लोग देर रात तक बिस्तर से दूर रहते हैं और सुबह देर तक सोते रहते हैं, वे जल्दी उठने वालों की तुलना में कम जीते हैं।
इसके साथ ही देर रात तक जागने वाले समूह के लोग डायबीटीज, पेट और सांस की तकलीफ, मनोवैज्ञानिक विकार, कम नींद की समस्या से भी ग्रस्त होते हैं। साथ ही ये लोग धूम्रपान, शराब, कॉफी और ड्रग्स का सेवन भी अधिक करते हैं।
मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है ???
शोध के मुताबिक इन लोगों में मौत का जोखिम इसलिए भी अधिक होता है क्योंकि देर से सोकर उठने की वजह से इनकी बायलॉजिकल क्लॉक अपने आसपास के वातावरण से मेल नहीं खाती। अनुसंधानकर्ताओं की टीम का दावा है कि गलत समय पर खाना, शारीरिक गतिविधियां कम करना, अच्छे से न सोना, पर्याप्त व्यायाम न करना आदि के चलते लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है।
तो मेरे प्यारे दोस्तों आप सब को देर रात तक नहीं सोना है और मुझे लगता है कि आप सब को अपने सुबह से रात तक के Time Routine बनाना चाहिए। जिसे आप को Follow भी करने है।
आप अपने Routine में Exercise को भी जोड़े ताकि आप
Mentally Prepared के साथ - साथ Physically Fit भी रह सके।
तो इसी के साथ मैं Ainesh Kumar अब आप सब से विदा लेता हूँ और आशा करता हूँ कि आप सब इसे पढ़ कर कुछ ज्ञान अर्जित किये होंगे और अपने जीवन में भी उतारेंगे।
आप सब का धन्यवाद !!!
Posted By Ainesh Kumar
Posted By Ainesh Kumar



No comments
मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूँ की आप ने मेरे आर्टिकल को पढ़ा और इतना सारा प्यार दिया . अब अगर आप को कोई Confusion है, तो आप कमेन्ट में पूछ सकते है .धन्यवाद . Follow:- https://gyanvigyafacts.blogspot.com/